{"_id":"27-34108","slug":"Jammu-34108-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की दर्दनाक मौत
Jammu
Updated Wed, 05 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। गांधीनगर मेन स्टाप के नजदीक दो कारों के बीच बाइक सवार फंसने के कारण हुए हादसे में एक बैंक कर्मी पंकज सूदन (25) निवासी नई बस्ती की मौत हो गई। पंकज सतवारी स्थित आईसीआईसीआई बैंक में सेक्शन अधिकारी था। इससे पहले वह एचडीएफसी बैंक में था और छह महीने पहले ही आईसीआईसीआई बैंक में ज्वाइन किया था।
जानकारी के अनुसार शाम छह बजे के करीब नई बस्ती अपने घर से बाइक पर सवार होकर पंकज विक्रम चौक की तरफ आ रहा था। इसी दौरान मेन स्टाप पर अचानक लाल बत्ती का सिगनल आ गया और आगे जा रही कार ने ब्रेक लगा दी। अचानक ब्रेक के कारण पंकज ने भी तेज रफ्तार से आ रही अपनी बाइक को ब्रेक लगाई। इससे पीछे से आ रही आल्टो कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। आल्टो कार की टक्कर से पंकज बाइक से उछलकर नीचे गिर गया। पीछे से आ रही कार को ब्रेक लगाने में देरी लग गई और पंकज के चेहरे के ऊपर से निकल गई। घटना के दौरान युवक अपनी बाइक का संतुलन नहीं संभाल पाया और बाइक के नीचे गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की गति भी इतनी तेज थी कि वह बाइक सवार के चेहरे को कुचल गई और आगे जा रही कार से टकरा गई।
हादसे के दौारन दोनों कारेें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। आसपास से गुजर रही कई गाड़ियां घटनास्थल पर रुक गईं और लोग भी जमा हो गए। युवक का चेहरा इतनी बुरी तरह से कुचल गया था कि उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस की गाड़ी में उसे सीधे जम्मू मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर उसकी कोई पहचान नहीं हो पाई। उसके जेब की तलाशी ली गई। जेब से मिले एटीएम और क्रेडिट कार्ड पर पंकज सूदन नाम लिखा हुआ था। पुलिस ने टूटी हुई दोनों कारों को सीज कर लिया है, जबकि बाइक के सड़क पर बिखरे हुए सामान को भी जमा करके उसे भी सीज कर लिया।