फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   मुस्तफा की टिप्पणी पर नहीं थम रहा रोष

मुस्तफा की टिप्पणी पर नहीं थम रहा रोष

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Jammu
Jammu Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू (ब्यूरो)। नेशनल कान्फ्रेंस के अतिरिक्त महासचिव और विधायक डॉ. मुस्तफा कमाल की देश विरोधी टिप्पणी पर शिव सैनिकों का गुस्सा नहीं थम रहा। मंगलवार को शिव सेना हिंदुस्तान के प्रदेशाध्यक्ष पंडित राजेश केसरी की अध्यक्षता में शिव सैनिकों ने डॉ. मुस्तफा कमाल का पुतला फूंका और नेकां विरोधी नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्र विरोधी बयान देने वाले मुस्तफा कमाल के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्र सरकार से ऐसे शख्स पर कार्रवाई करने की मांग की। प्रदेशाध्यक्ष पंडित राजेश केसरी ने कहा कि अगर मुस्तफा कमाल को भारत के बजाय पाकिस्तान प्रिय है, तो उसे उसी देश में चले जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर मानसिक संतुलन बिगड़ने की वजह से ऐसा हुआ तो ऐसे विधायक का नेकां - कांग्रेस साझा सरकार उपचार कराए। इस मौके पर शिव सेना हिंदुस्तान के उपाध्यक्ष विक्रांत कपूर ने तुरंत डॉ. मुस्तफा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर अगली कार्रवाई करने की मांग की। कपूर ने कहा कि अगर डॉ. कमाल के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो देश विरोधी टिप्पणियों का प्रचलन बढ़ेगा।
विज्ञापन

इसे शिव सेना हिंदुस्तान बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर प्रवीण गुप्ता, दिनेश महाजन, अजय कुमार, राज कुमार आदि शिव सेना हिंदुस्तान के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed