{"_id":"27-25691","slug":"Jammu-25691-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"आल इंडिया वाइस चांसलर ट्वंटी-20 में जलवे दिखाएंगे धुरंधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आल इंडिया वाइस चांसलर ट्वंटी-20 में जलवे दिखाएंगे धुरंधर
Jammu
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू। विश्वविद्यालय जम्मू में सोमवार से आल इंडिया वाइस चांसलर ट्वंटी-20 क्रिकेट कप 2012 का आगाज होगा। तीन दिसंबर तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में देशभर से बीस विश्वविद्यालयों के युवा खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। मेजबान विवि जम्मू मुंबई में वर्ष 2008-09 और कश्मीर में 2009-10 में लगातार दो बार चैंपियन रहा। इस बार भी विवि की टीम को घरेलू मैदान पर प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है।
यहां रविवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए कुलपति प्रो. मोहन पाल सिंह ईशर ने बताया कि चैंपियनशिप को चार पूल में बांटा गया है। पूल ए में मेजबान विवि जम्मू सहित पीएयू लुधियाना, इग्नू दिल्ली, जीबी पंत यूनिवर्सिटी, नार्थ महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी जल गांव, पूल बी में कश्मीर यूनिवर्सिटी, जामिया मालिया इस्लामिया, जीएनडीयू अमृतसर, यूनिवर्सिटी पुणे, डीडीयू, गोरखपुर यूनिवर्सिटी, पूल सी में मुंबई यूनिवर्सिटी, एचपी यूनिवर्सिटी शिमला, एजूकेशन बोर्ड अजमेर, स्कास्ट जम्मू, एमएएनयूयू, हैदराबाद और पूल डी में पीयू, पटियाला, स्कास्ट कश्मीर, एमडीएस यूनिवर्सिटी अजमेर, पीयू, चंडीगढ़, दिल्ली यूनिवर्सिटी, दिल्ली की टीमें शिरकत करेंगी। चैंपियनशिप का सोमवार सुबह 10 बजे युवा सेवा एवं खेल विभाग के मंत्री आरएस चिब उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन मुकाबले में पीयू, पटियाला बनाम स्कास्ट कश्मीर के बीच भिड़ंत होगी। चैंपियनशिप के लिए विवि के हाकी और दूसरे क्रिकेट मैदान पर सभी मुकाबले आयोजित करवाए जा रहे हैं। इसमें 29 नवंबर तक लीग मुकाबले होंगे और उसके बाद क्वार्टर फाइनल से नाकआउट मुकाबले आयोजित होंगे। चैंपियनशिप के सभी मुकाबले ट्वंटी-20 की तर्ज पर खेले जाएंगे और इसमें कलर यूनिफार्म में खिलाड़ी मैदान पर दिखेंगे। कुलपति ने कहा कि विवि में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ढांचागत सुविधाओं को मजबूत बनाया जा रहा है। इसके लिए यूजीसी को कई प्रस्ताव भेजे गए हैं। जिन पर जल्द अमल किया जाएगा। विवि के पास खेल कोटे के लिए एक सीमित फंड है, जिसे बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विवि से जुड़े संबंधित मामलों में जांच चल रही हैं। इसके अलावा यूनिवर्सिटी को विकसित करने के लिए तीन अन्य जगहों को देखा जा रहा है। स्पोर्ट्स हास्टल के लिए भी प्रस्ताव बनाया गया है। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग, विवि के निदेशक प्रो. ध्यान सिंह भाऊ, रजिस्ट्रार प्रो. नरेश पाधा, रंजीत कालरा, जय कुमार शर्मा, विनय ठुसू, सुनील साही, रोमेश आदि मौजूद रहे।