{"_id":"27-25544","slug":"Jammu-25544-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में चोरी के मामले में एक को काबू किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में चोरी के मामले में एक को काबू किया
Jammu
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू (ब्यूरो)। बुधवार को तालाब तिल्लो बोहड़ी इलाके में स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा में घुसकर चोरी का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। कबीर कालोनी तालाब तिल्लो निवासी यूसुफ मसीह बैंक और उसकी बिल्डिंग में सफाई का काम करता है। बताया जाता है कि पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, ताकि इस काम में उसका कोई साथी शामिल हो तो उसका पता चल सके। उल्लेखनीय है कि बुधवार को एसबीआई की खिड़की तोड़कर कुछ लोग अंदर घुसे थे और उन्होंने स्ट्रांग रूम तोड़ने का प्रयास किया था, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। इस दौरान उन्होंने बैंक में आग लगाने का भी प्रयास किया था। इस दौरान अंदर का काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया था। सुबह बैंक कर्मचारी जब पहुंचे तो उन्होंने अंदर का हाल देख इलाका पुलिस को सूचित किया था। पुलिस का कहना है कि एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है। उधर, यूसुफ के परिवार वालों का कहना है कि वह यहां था ही नहीं। घटना के दिन वह पंजाब गया हुआ था। वह बेकसूर है।
विज्ञापन