{"_id":"27-25422","slug":"Jammu-25422-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यौड़ियां और पलांवाला रोड प्रोजेक्ट जल्द पूरे होंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यौड़ियां और पलांवाला रोड प्रोजेक्ट जल्द पूरे होंगे
Jammu
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू। ज्यौड़ियां और पलांवाला रोड प्रोजेक्टों का निर्माण कार्य आगामी दो से छह महीनों के बीच पूरा हो जाएगा। शनिवार को डिप्टी सीएम तारा चंद को संपर्क के चीफ इंजीनियर यूसी मेहता ने बैठक के दौरान यह जानकारी दी। बैठक में डिप्टी सीएम ने तारा चंद ने सीमावर्ती और दूरदराज के इलाके में चलाए जा रहे सड़क प्रोजेक्टों की समीक्षा की।
बैठक में सीमावर्ती जिन प्रोजेक्टों पर चर्चा की गई, उनमें अखनूर पलांवाला वाया सोल, अखनूर ज्यौड़ियां और कप्पा गलां से जोगवां शामिल हैं। इसके अलावा बैठक में अखनूर-ज्यौडियां और अखनूर-पलांवाला रोड के दोहरीकरण के अलावा कप्पा गलां से जोगवां रोड के अपग्रेडेशन की भी समीक्षा की गई। डिप्टी सीएम ने इन सड़कों के निर्माण में जुटी एजेंसी को स्पष्ट किया कि जल्द से काम पूरा होना चाहिए। रोड प्रोजेक्टों के काम को तेजी से पूरा करने पर जोर देते हुए उपमुख्यमंत्री का कहना था कि ग्रामीण और सीमांत इलाके पर सरकार का पूरा फोकस है और इन इलाकों के सामाजिक और आर्थिक विकास में सड़क संपर्क अहम कारक है।
तारा चंद का कहना था कि ज्यौड़ियां रोड का काम अंतिम चरण में हैं और इसको जल्द से जल्द पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके अलावा उक्त दोनों प्रोजेक्टों पर काम चलने के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है और यही कारण है कि इनमें एक प्रोेजेक्ट को पूरा करने पर ध्यान देने की जरूरत है। बैठक में निर्माण कार्य कर रही एजेंसी ने बताया कि ज्यौड़ियां रोड दो से अढ़ाई महीने में, जबकि पलांवाला रोड अगले छह माह में पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में संपर्क के चीज इंजीनियर यूसी मेहता और अन्य अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।