फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   लाचारों पर वार, बस वालों की सरकार

लाचारों पर वार, बस वालों की सरकार

Fri, 09 Nov 2012 12:00 PM IST
Jammu
Jammu Updated Fri, 09 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जम्मू। शहर में अगर कहीं कार, थ्री व्हीलर जैसे हल्के वाहन खड़े मिल गए तो समझो उनका चालान होना तय है, लेकिन बात जब जाम लगने के मुख्य कारण बनने वाले बस, आटो रिक्शा और मेटाडोर पर कार्रवाई करना ट्रैफिक पुलिस के लिए मुश्किल हो जाता है। यानी कार कहीं खड़ी मिल गई तो ट्रैफिक पुलिस वाले बख्शते नहीं, लेकिन शहर के मुख्य बस अड्डे के सामने अव्यवस्थित और अवैध तरीके से खड़ी होने वाली बसें न सिर्फ लोगों के लिए समस्या का कारण हैं, बल्कि आए दिन दुर्घटनाओं को आमंत्रण भी देती हैं। उन पर कोई कार्रवाई होती नहीं दिखती। हाईवे पर बेतरतीब खड़ी मेटाडोर और बसें हादसों को न्योता देती हैं। बस स्टैंड को मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने की प्रक्रिया के तहत एक साल पहले ट्रैफिक पुलिस ने बीसी रोड पर बसों के खड़े होने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद जब भी डिवीजनल कमिश्नर की ओर से अवैध बसों या वाहनों को हटाने का आदेश जारी होता है, तो स्थानीय पुलिस एक-आध दिन औपचारिकता पूरी कर देती है और उसके बाद फिर वही सिलसिला शुरू हो जाता है। पुलिस पर कोई राजनीतिक दबाव है या फिर कोई अन्य स्वार्थ, अवाम की इस समस्या को कभी गंभीरता से नहीं लिया जाता। बस स्टैंड के इन गेट तथा आउट गेट पर ज्यादा दबाव होता है। बुधवार क ी रात को बीसी रोड पर आर्म्ड पुलिस जवानों और बस चालकों में विवाद हो गया था, जिसका मुख्य कारण आर्म्ड पुलिस का वाहन बैक होते हुए एक बस से टकरा गया था। इसके बाद आर्म्ड के जवानों और बस एजेंटों ने खूब बवाल काटा था। अगले दिन भी तनाव बना रहा है, लेकिन आपरेटरों ने अपने स्लीपर कोच बीसी रोड पर बीचोंबीच खड़े किये। डीएसपी कुलबीर हांडा ने आर्म्ड जवानों और एजेंटोें के बीच हुए विवाद को लेकर बताया कि किसी भी पक्ष से शिकायत नहीं मिलने की वजह केस दर्ज नहीं किया गया है। बसों के बाहर निकलने के आउट गेट के बीचोंबीच पुलिस की मेहरबानी से फल विक्रेता अपनी फड़ियां तथा रेहिड़यां लगाकर रास्ता बंद करके बैठे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed