फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   सड़क हादसों में दो की दर्दनाक मौत

सड़क हादसों में दो की दर्दनाक मौत

Sun, 04 Nov 2012 12:00 PM IST
Jammu
Jammu Updated Sun, 04 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू। दो सड़क हादसों में शनिवार को दाे लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बंधू रख में हुए हादसे में जहां एक युवक की मौत हो गई, वहीं नरवाल बाइपास पर एक बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बंधू रक्ख में देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर में एक युवक बहादुर सिंह (30) निवासी शिव नगर कुंजवानी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार रात नौ बजे के करीब बहादुर सिंह पैतृक गांव बंधु रक्ख से कुंजवानी में अपने घर आ रहा था। इसी बीच रास्ते में एक वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। वाहन चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। कुछ देर बाद कुछ लोगों ने बहादुर सिंह को सड़क किनारे खून से लथपथ देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सतवारी थाने की गाडीगढ़ पुलिस चौकी की टीम घटना स्थल पर पहुंची और उसे जीएमसी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार उसके घर वालों को सूचना दे दी गई है। बहादुर सिंह को किस गाड़ी ने टक्कर मारी। इसके लिए आसपास क्षेत्र के लोगों से भी जानकारी हासिल की जा रही है। बाइक भी पूरी तरह से टूट चुकी है। मौके पर जाकर पुलिस टीम पंचनामा कर रही है। बाइक के गिरने और बहादुर जिस जगह जख्मी पड़ा हुआ था, उस जगह का भी स्केच तैयार किया गया है। पहले उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। उसकी जेब की तलाशी में मिले दस्तावेजों से बहादुर की पहचान हो पाई। कुंजवानी चौक में लगे सीसीटीवी कैमरे की इस जांच के लिए मदद ली जाएगी। उधर, बाग ए बाहु पुलिस थाना क्षेत्र में नरवाल में बाईपास रोड पर तेज गति से आ रहे मोटरसाइकिल ने एक महिला भागवती देवी निवासी नवाबाद भठिंडी ने भी शनिवार देर रात दम तोड़ दिया। भागवती देवी को दोपहर के समय बाइक ने टक्कर मारी। जब वह सड़क पार कर रही थी। उसे तुरंत जीएमसी भर्ती कराया गया। जहां रात 11 बजे उसने दम तोड़ दिया। बाइक सवार मौके से फरार हो गया। रविवार को भागवती का पोस्ट मार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed