{"_id":"27-24382","slug":"Jammu-24382-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के घायल ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के घायल ने दम तोड़ा
Jammu
Updated Thu, 18 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू। एक दिन पहले अखनूर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल होने वाले युवक ने जम्मू मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 30 वर्षीय दर्शन कुमार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी और चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया था। कुछ देर सड़क पर ही पड़े रहने के बाद दर्शन कुमार को जीएमसी पहुंचाया गया था। यहां इलाज के दौरान बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। दर्शन के शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने जीएमसी मार्चरी पहुंचाया।
दवा की कई टिकियां खा गई युवती
जम्मू। ओल्ड हास्पिटल रोड में रहने वाली एक महिला ने संदिग्ध हालात में एक साथ दवा की कई टिकिया निगल लीं। 25 वर्षीय हेमलता की हालत बिगड़ने पर उसके घर वालों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। बड़ी मात्रा में एक साथ दवा की टिकिया खाने का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ट्रक की टक्कर से महिला जख्मी
जम्मू। विक्रम चौक पर बुधवार को एक ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। दुर्गा नगर निवासी 40 वर्षीय रेशमा को तत्काल जीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जाता है कि टक्कर के बाद महिला का पैर टूट गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।