फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   लीगल मेट्रोलजी ने किया आगाह

लीगल मेट्रोलजी ने किया आगाह

Thu, 18 Oct 2012 12:00 PM IST
Jammu
Jammu Updated Thu, 18 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू (ब्यूरो)। त्योहारों के सीजन में बाजारों में सेल आफरों पर अवाम को लीगल मेट्रोलजी विभाग ने आगाह किया है। ताकि अवाम ऐसी आफरों के प्रलोभन में आकर न ठगे जाएं। बुधवार को जिला कंज्यूमर प्रोटेक्शन काउंसिल के चेयरमैन और जिलाधीश संजीव वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद शहर में लीगल मेट्रोलजी विभाग हरकत में आया। विभाग की टीम ने रेजीडेंसी स्थित एक गारमेंट के शोरूम में छापा मारकर सेल के नाम पर की जा रही धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया। लीगल मेट्रोलजी विभाग के डिप्टी कंट्रोलर मनोज प्रभाकर ने बताया कि इस शोरूम में बेचे जाने वाले कपड़ों की एमएआरपी में सेल के मद्देनजर एडवांस में ही सौ फीसदी इजाफा किया गया था। सेल के नाम पर ग्राहकों को पचास फीसदी की छूट इस शोरूम में दी जा रही थी। विभाग की इंस्पेक्टर पूजा ने वेट एंड मेजर्स एक्ट के मुताबिक शोरूम के खिलाफ मामला दर्ज कर विशेषकर बच्चों के कपड़ाें को नहीं बेचने की हिदायत दी। कुछ लोगों ने प्रोडेक्टों पर एमआरपी और पीकेडी आदि जैसे सेल्फ मेड स्टिकर चिपकाए जाने की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed