फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   नकल के मामले में विद्यार्थियों का टैलेंट फेल

नकल के मामले में विद्यार्थियों का टैलेंट फेल

Sun, 07 Oct 2012 12:00 PM IST
Jammu
Jammu Updated Sun, 07 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू। डिसप्ले योर टैलेंट के इतिहास में शायद पहली बार मिमिक्री जैसी प्रतियोगिता में कोई भी प्रतिभागी मंच पर अपनी प्रतिभा को साबित नहीं कर पाया। इसमें पहला, दूसरा और तीसरा स्थान खाली ही रहा। विशेषज्ञों की नजर में कोई भी प्रतिभागी किसी की नकल करने में कामयाब नहीं हो सका। इसमें माडर्न इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालाजी की चेतन अत्री को सर्टिफिकेट आफ मेरिट पुरस्कार से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा माइम (मूक अभिनय) और मोनो एक्टिंग में प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, महिला सशक्तीकरण, कन्या भ्रूण हत्या, पर्यावरण, अनपढ़ता आदि मुद्दों को उजागर किया।
विज्ञापन

कहते हैं खामोशी भी एक जुबान होती है। इस कथन को माइम प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सच कर दिखाया। छात्रों ने अपने चेहरे के हावभाव और रूप सज्जा तथा वेशभूषा से कई ज्वलंत मुद्दों को सामने रखा। उन्होंने दिखाया कि किस तरह दावों के बावजूद समाज में कन्याओं की भ्रूण में ही हत्या की जा रही है। इसी तरह पर्यावरण को हर कोई नुकसान पहुंचा रहा है। समाज पर अनपढ़ता का कलंक भी अभी पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है। माइम में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए लाइब्रेरी एंड इन्फारमेशन साइंस, विभाग विवि जम्मू ने पहला स्थान अपने नाम किया। इसी तरह जीजीएम साइंस कालेज जम्मू को दूसरा और डिग्री कालेज आरएस पुरा को तीसरा स्थान हासिल हुआ। मोनो एक्टिंग में महिला कालेज परेड की अपर्णा कपूर और निहारिका को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पहला और दूसरा पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा जीजीएम साइंस कालेज की नेहा चौधरी को तीसरा स्थान हासिल हुआ। जालंधर से विशेष रूप से आए अनिल शर्मा ने प्रतिभागियों को माइम, मोनो एक्टिंग और मिमिक्री में अंतर समझाया और मंच पर कई प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed