फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   जम्मू में बनेगा आईआईएमसी

जम्मू में बनेगा आईआईएमसी

Mon, 23 Jul 2012 12:00 PM IST
Jammu
Jammu Updated Mon, 23 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू में इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मास कम्युनिकेशन (आईआईएमसी) की शाखा खोलने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए सरकार ने सोमवार को संस्थान के लिए भूमि का आबंटन कर दिया है। यह पहल रविवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में होने वाली जम्मू जिला विकास बोर्ड की बैठक में की गई। इसके अलावा उच्च शिक्षा मंत्री ने साफ किया है कि जब तक संस्थान की अपनी बिल्डिंग का निर्माण नहीं हो जाता है, तब तक संस्थान को किराए की बिल्डिंग में चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जम्मू जिला विकास बोर्ड की बैठक आईआईएमसी की जम्मू ब्रांच के निर्माण लिए 88 कनाल भूमि को अप्रूवल दिया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री अब्दुल गनी मिलक का कहना था कि प्राजेक्ट की विस्तृत रिपोर्ट को तैयार करने के बाद राज्य सरकार केंद्र सरकार के पास फंड को जारी करने के लिए अप्रोच करेगी। उनका कहना था कि जब तक संस्थान की अपनी बिल्डिंग का निर्माण नहीं हो जाता है तब तक किराए की बिल्डिंग में नए सत्र को चलाया जाएगा। कक्षाओं के बारे में सोमवार को आयोजित होने वाली बैठक में चर्चा की जाएगी। आईआईएमसी नई दिल्ली की ओर से रियासत की शाखा के लिए विज्ञापित की गई पंद्रह सीटें रहेगी और कक्षाएं जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में शुरू होने का शेड्यूल है। गौरतलब है कि आईआईएमसी ने चार नए क्षेत्रीय सेंटरों को हरी झंडी दी थी जिनमें जम्मू एंड कश्मीर, केरल, मिजोरम और महाराष्ट्र शामिल है। इंस्टीट्यूट की फिलहाल नई दिल्ली और उड़ीसा में शाखाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed