फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Z-Morh Tunnel Omar abdullah inspected preparations for inauguration PM Modi inaugurate it on Monday

जेड मोड़ टनल : पीएम मोदी कल करेंगे उद्घाटन, सीएम उमर ने देखीं तैयारियां; चप्पे-चप्पे पर एसपीजी की नजर

Sun, 12 Jan 2025 05:46 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 12 Jan 2025 05:46 AM IST
सार

मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला शनिवार को सोनमर्ग पहुंचे। शाम 5:40 बजे उन्होंने सोशल मीडिया पर सुरंग की कई तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने लिखा-सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को सोनमर्ग का दौरा किया। 

विज्ञापन
Z-Morh Tunnel Omar abdullah inspected preparations for inauguration PM Modi inaugurate it on Monday
अब्दुल्ला ने उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण जेड मोड़ सुरंग का सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। सीएम उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने टनल की खूबसूरत तस्वीरें और एरियल व्यू वाले वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किए। यही नहीं, उन्होंने सुरंग के फायदे भी गिनाए। सीएम की पोस्ट के करीब एक घंटे बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने उसे साझा करते हुए लिखा-पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था में टनल से होने वाले फायदों के बारे में आपने सही बताया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला शनिवार को सोनमर्ग पहुंचे। शाम 5:40 बजे उन्होंने सोशल मीडिया पर सुरंग की कई तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने लिखा-सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को सोनमर्ग का दौरा किया। जेड-मोड़ टनल के उद्घाटन से सोनमर्ग पूरे साल पर्यटन के लिए खुला रहेगा। सोनमर्ग अब एक बेहतरीन स्की रिसॉर्ट के रूप में विकसित होगा। स्थानीय लोगों को सर्दियों में बाहर नहीं जाना पड़ेगा। श्रीनगर से कारगिल/लेह की यात्रा में लगने वाला समय भी कम हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेसब्री से इंतजार...
पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम उमर अब्दुल्ला की पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए लिखा- मैं सुरंग के उद्घाटन के लिए सोनमर्ग की अपनी यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। आपने पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए फायदों के बारे में सही बताया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने सीएम की ओर से पोस्ट की गई तस्वीरों और एरियल व्यू वाले वीडियो की तारीफ भी की।

विज्ञापन

जानिए, क्यों खास है प्रदेश के लिए ये सुरंग
-2628 करोड़ की लागत से श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर जेड आकार में 6.5 किमी लंबी सुरंग बनाई गई है। गगनगीर व सोनमर्ग के बीच 12 किमी की दूरी करीब 6 किमी रह जाएगी। इससे एक घंटे का सफर 15 मिनट में तय हो जाएगा।
-निर्माणाधीन जोजिला टनल के साथ-साथ जेड मोड़ सुरंग से बालटाल व लद्दाख से पूरे साल सैन्य और नागरिक आवागमन हो सकेगा। यानी यह सुरंग हमारी सामरिक शक्ति भी बढ़ाएगी।
 

शार्प शूटर तैनात, चप्पे-चप्पे पर एसपीजी की नजर
सुरंग के उद्घाटन से पहले गांदरबल जिले समेत पूरी घाटी में सुरक्षा चाक-चाैबंद कर दी गई है। टनल को स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स (एसपीजी) के साथ पीएम की सुरक्षा टीम ने सुरक्षा घेरे में ले लिया है। कार्यक्रम स्थल को आम लोगों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।

-चोटियों व सुरक्षा के लिए अहम जगहों पर शार्प शूटर तैनात किए गए हैं। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त चाैकियां स्थापित कर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती बढ़ा दी है। वाहनों और यात्रियों की गहन तलाशी के बाद ही उन्हें आगे बढ़ने दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed