फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   two terrorist killed in jk

बारामूला में मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

Wed, 18 Sep 2013 01:59 AM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 18 Sep 2013 01:59 AM IST
विज्ञापन
two terrorist killed in jk

जम्मू कश्मीर में पुलिस और सैन्य बलों ने संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार की रात बारामूला के पट्टन क्षेत्र में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया।

विज्ञापन


सुरक्षा बलों ने मौके से हथियार भी बरामद किए हैं। देर रात तक अन्य आतंकियों की तलाश जारी थी। आतंकी किस संगठन से जुड़े थे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


सेना प्रवक्ता नरेश विज  ने बताया कि मंगलवार को बांडीपोरा के बुशबग्ग क्षेत्र में आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिली। इसके बाद पुलिस और 29 राष्ट्रीय राइफल के जवानों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवानों ने उस घर को घेर लिया, जिसमें आतंकवादी पनाह लिए हुए थे। खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलाबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी आसपास की इमारतों पर पोजिशन लेकर आतंकियों पर गोलाबारी शुरू की। इस दौरान जवानों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया।

प्रवक्ता के अनुसार मारे गए आतंकियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। इलाके में अन्य आतंकियों के छिपे होने की आशंका को देखते हुए रात को भी तलाशी अभियान जारी था। इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत है। लंबे समय तक गोलियों के चलने की आवाज सुन लोग घरों में दुबके रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed