फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   terrorist location dismantled in jk

जम्मू में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, मिला हथियारों का जखीरा

Thu, 29 Aug 2013 12:01 AM IST
रियासी/ब्यूरो
रियासी/ब्यूरो Updated Thu, 29 Aug 2013 12:01 AM IST
विज्ञापन
terrorist location dismantled in jk

जम्मू कश्मीर के रियासी में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस तथा इंटेलीजेंस की संयुक्त टीम ने पीर पंजाल रेंज में आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर दिया। टीम को आतंकी ठिकाने से हथियारों का जखीरा मिला है।

विज्ञापन


आतंकियों ने दियोलमार्ग जंगलों में उक्त हथियार छुपाकर रखे थे। इसमें यूबीजीएल, पिस्टल, मैगजीन, एके 47 राइफल मैगजीन, चाइनीज हैंड ग्रेनेड, कैमरा, दूरबीन तथा बड़ी मात्रा में गोला-बारूद शामिल है।
विज्ञापन


आशंका है कि आतंकियों की इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश थी। अधिकारियों के अनुसार चार फीट गहरे तथा दो फीट चौड़े गड्ढे में हथियार छुपाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि एजेंसियों द्वारा जिले को आतंकवाद मुक्त करार दिया गया है। वहीं, हथियार मिलने से सुरक्षा बलों की चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र में तलाशी अभियान भी चलाया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

पीर पंजाल का काफी हिस्सा श्रीनगर के अलावा जिला पुंछ तथा रामबन के साथ लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed