फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   terrorist killed in encounter between security forces and terrorists in Rajouri sector

जम्मू कश्मीर: राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; बड़े पैमाने पर सर्च अभियान

Sat, 05 Aug 2023 06:25 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 05 Aug 2023 06:25 PM IST
सार

राजौरी सेक्टर में सुरक्षाबलों और आंतकवादियों के बीच भुठभेड़ में एक आंतकी मारा गया। इस अभियान के दौरान शाम करीब 5:30 बजे फायरिंग की आवाज सुनी गई।

विज्ञापन
terrorist killed in encounter between security forces and terrorists in Rajouri sector
राजोरी में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में  सुरक्षाबलों और आंतकवादियों के बीच शनिवार को भी मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सेना के जवानों ने एक आंतकी को ढेर कर दिया है। जिले के दूरदराज के गुन्दा ख्वास क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि देखे के जाने के बाद सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर सर्च अभियान शुरू किया था। 

विज्ञापन


इस अभियान के दौरान शाम करीब 5:30 बजे फायरिंग की आवाज सुनी गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मारे गए आतंकी की पहचान अभी नहीं हो सकी है। सेना की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में हुई थी मुठभेड़
वहीं दूसरी तरफ एक दिन पहले ही दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। जिसमें सेना के तीन जवान शहीद हो गए थे। इन्हें तत्काल मौके से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल, सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया था। यहां दो से तीन आतंकियों के फंसे होने की आशंका थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हलान वन क्षेत्र के ऊपरी इलाके में आतंकियों की सूचना पर घेराबंदी की गई थी। इस दौरान छिपे आतंकियों ने घेरा सख्त होता देख सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी थी। शुरुआती फायरिंग में तीन जवान जख्मी हो गए थे। इन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इस बीच दोनों ओर से फायरिंग जारी रही। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में अतिरिक्त जवानों को बुलाकर घेरा सख्त किया था, ताकि आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग न निकलें। इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed