सुंदरबनी सेक्टर: एलओसी के करीब डडल गांव में फायरिंग में एक जवान घायल, तलाशी अभियान जारी
इस ऑपरेशन के दौरान एक सैनिक को मामूली चोटें आईं हैं और उसे सुरक्षित निकाल लिया गया है।
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी सेक्टर पर नियंत्रण रेखा से कुछ किलोमीटर दूर डडल गांव के पास संदिग्ध सशस्त्र व्यक्तियों के एक समूह की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना के बाद मंगलवार शाम को क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया गया था।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : जमीन पर नाकामी से बौखलाए आतंकियों की आसमान से हमलों की साजिश
वहीं तलाशी अभियान के दौरान रात के समय गोलीबारी हुई जिसमें एक सैनिक घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। जानकारी के अनुसार, सुंदरबनी सेक्टर में एलओसी के नजदीक डडल गांव में कुछ हथियारबंद संदिग्धों को देखा गया। इसके उपरांत जवानों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया।