फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Stationery department closed in Jammu Kashmir employees will be transferred to other departments depots will also be closed

जम्मू-कश्मीर: स्टेशनरी विभाग खत्म, दूसरे महकमों में ट्रांसफर होंगे कर्मचारी, डिपो भी बंद होंगे

Fri, 10 Jun 2022 01:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 10 Jun 2022 01:42 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में सभी विभाग जीईएम पोर्टल के माध्यम से खरीदारी कर रहे हैं, जिससे स्टेशनरी और कार्यालय आपूर्ति विभाग निष्क्रिय हुआ है। ऐसे में स्टेशनरी और कार्यालय आपूर्ति विभाग को बंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
Stationery department closed in Jammu Kashmir employees will be transferred to other departments depots will also be closed
LG manoj sinha - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में प्रशासनिक कामकाज में ई विस्तार होने के बाद अब स्टेशनरी और कार्यालय आपूर्ति विभाग को बंद किया जा रहा है। प्रशासनिक परिषद की बैठक में इसकी मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही इस विभाग के कर्मचारियों को दूसरे महकमों में स्थानांतरित किया जाएगा।

विज्ञापन


यह निर्णय इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है कि सामान्य वित्तीय नियम 2017, जीईएम पोर्टल के माध्यम से सामान्य उपयोग की वस्तुओं और सेवाओं की खरीद को अनिवार्य करता है। अब सभी विभाग जीईएम पोर्टल के माध्यम से खरीदारी कर रहे हैं, जिससे स्टेशनरी और कार्यालय आपूर्ति विभाग निष्क्रिय हुआ है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई प्रशासनिक परिषद की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई गई। 
विज्ञापन


वर्तमान में स्टेशनरी और कार्यालय आपूर्ति विभाग के जम्मू और श्रीनगर में दो स्टेशनरी डिपो हैं। इसके अलावा डोडा, कठुआ, पुंछ, राजोरी, उधमपुर, अनंतनाग, बारामुला, बडगाम, कुपवाड़ा, पुलवामा, लेह और कारगिल में 12 उप डिपो हैं। विभाग में 5 राजपत्रित अधिकारियों, 113 अराजपरित्रत अधिकारियों और 52 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियो की स्वीकृत संख्या है। परिषद द्वारा विभाग को बंद करने और इसके बुनियादी ढांचे और लोगों को अन्य सरकारी विभागों को आवश्यकता के अनुसार स्थानांतरित किया जाएगा। इससे पहले स्टेशनरी और कार्यालय आपूर्ति विभाग सभी सरकारी और अर्ध सरकारी विभागों को स्टेशनरी, कागज आदि की आपूर्ति के लिए नोडल एजेंसी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed