{"_id":"acb1f649dac65ea180496f5102e54f92","slug":"rape-jammu-2-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों ने किया नाबालिग से रेप, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों ने किया नाबालिग से रेप, गिरफ्तार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 06 Nov 2013 05:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा क्षेत्र से आज पुलिस ने दो युवकों को एक नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक रहवासियों की शिकायत के बाद आदिल वानी और शाहिद मंजूर वानी को 16 साल की नाबालिग से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
जानकारी के मुताबिक आदिल और शाहिद दोनों मंडकपाल इलाके के निवासी हैं। दोनों पीड़िता को घर के पीछे बने खेत में उठा कर ले गए और उससे दुष्कर्म किया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा जा चुका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।