राजौरी COVID19 के कारण राजौरी जिले में लगातार चल रहे लॉकडाउन के बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कई उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू की, जिसमें एक स्टोन क्रेशर मालिक, टिप्पर चालक, एक बार का सेल्समैन और एक दुकानदार शामिल है। पुलिस ने अपने मीडिया बयान में कहा कि एसएचओ राजौरी समीर जिलानी के नेतृत्व में पुलिस स्टेशन राजौरी की एक पुलिस पार्टी ढांगरी और सरनू इलाकों में गश्त पर थी, जब उनकी टीम ने देखा कि सारनू इलाके में एक स्टोन क्रेशर चलाया जा रहा है। कार्रवाई करते हुए क्रशर के मालिक किरण कुमार शर्मा पुत्र भोला राम निवासी जवाहरनगर और अन्य के खिलाफ धारा 188 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसएचओ राजौरी समीर जिलानी की अगुवाई में राजौरी पुलिस स्टेशन की गश्ती टीम ने तीन टिप्पर चालकों को भी हिरासत मै लिया जिन मे मोहम्मद फारूक, अहमद फारूख और खुशाल हुसैन पुत्र शामिल है। उक्त चालक लॉकडाउन के दौरान वाहनों के मानकों का स्पष्ट उल्लंघन करते हुए वाहनों मे निर्माण सामग्री लाद रहे थे , जिसके बाद वाहनों को जब्त कर लिया गया है, ड्राइवरों को गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह पुलिस को एक सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति जवाहर नगर इलाके में शराब बेच रहा है, जिसके बाद राजौरी पुलिस स्टेशन से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो एक बार के बाहर कुछ व्यक्तियों को शराब बेच रहा था। ग्राहक मौके से भागने में सफल रहे लेकिन सेल्समैन को मौके पर ही दबोच लिया गया, जिनकी पहचान कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के निवासी प्रीतम चंद के रूप में हुई है और उसके कब्जे से 36 शराब की बोतलें बरामद की गईं। उधर एसआई अज़ाज मिर्जा के नेतृत्व में पुलिस पोस्ट तरयाथ की एक अन्य टीम ने उल्लंघन कर रहे चार लोगों को पकड़ा, जिनमें नज़ीर हुसैन, मोहम्मद ज़ेबेर, मोहम्मद फारूक गणेश दत्त शामिल है। पुलिस ने बताया कि सभी उल्लंघनकर्ताओं पर धर्मसाल पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। इस बीच एसआई आशीष चौधरी की अध्यक्षता में भवानी पुलिस चौकी से गश्त करने वाली पुलिस ने पूर्व-सरपंच परशोत्तम लाल को झाँगद में अपने घर के निर्माण कार्य में मजदूरों को काम करते पाया, जिसके बाद उक्त व्यक्ति पर कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। आधिकारिक बयान में, पुलिस ने आगे कहा कि एसएचओ बुद्धल सोम राज की अगुवाई में बुधल पुलिस स्टेशन की एक टीम ने एक दुकानदार को तालाबंदी के आदेश का उल्लंघन करते हुए पाया, जिनकी पहचान डांडोतो निवासी मोहम्मद शकील के रूप में हुई है। पुलिस ने उक्त दुकानदार के खिलाफ धारा 188 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। एसएसपी राजौरी चंदन कोहली ने राजौरी के लोगों से अपील की कि वे COVID के खिलाफ लड़ाई में अंदर रहें और अपनी भूमिका निभाएं।