फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Sub Inspector s son dies under suspicious circumstances in Rajouri Jammu

जम्मू-कश्मीर: संदिग्ध परिस्थितियों में सब इंस्पेक्टर के बेटे की मौत, पुलिस ने कहा- उसके दोस्तों से हो रही पूछताछ

Mon, 15 Nov 2021 01:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 15 Nov 2021 01:36 AM IST
सार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है, ताकि युवक की मौत के पीछे का कारण पता चल सके। उसके कुछ दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Sub Inspector s son dies under suspicious circumstances in Rajouri Jammu
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

जम्मू संभाग में राजोरी जिले के बुद्धल पुलिस थाने के अंतर्गत केवल तररण गांव में शनिवार रात करीब नौ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में सब इंस्पेक्टर के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुद्धल पुलिस थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ डार के बेटे केमिस्ट ताहिर डार (22) की मौत हो गई।

विज्ञापन


शनिवार शाम को रोज की तरह ताहिर अपनी मेडिकल शॉप बंद कर घर गए और थोड़ी देर बाद वह बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में परिजनों ने उन्हें बुद्धल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिवार को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक जांच में सामने आया कि युवक की नशे की ओवरडोज से मौत होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed