{"_id":"619173e74e568467b674a064","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-jmu2478378114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी, मामले की जांट में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी, मामले की जांट में जुटी पुलिस
Mon, 15 Nov 2021 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 02:09 AM IST
सार
पोस्टमार्टम और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव सेना के हवाले कर दिया गया है। दीपक उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग का रहने वाला था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू संभाग में राजोरी जिले के पलमा स्थित सेना की रोमियो फोर्स के साथ तैनात सेना के पैरा कमांडो फोर्स के एक जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोमियो फोर्स में तैनात नायक दीपक सिंह ने अपनी यूनिट में एके-47 राइफल से खुद को गोली मार ली और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया गया कि दीपक सिंह राजोेरी शहर से करीब आठ किलोमीटर दूर पालमा शिविर में संतरी की ड्यूटी पर थे, तभी उनके साथियों ने चौकी से गोली चलने की आवाज सुनी और वहां जाकर देखा तो दीपक खून से लथपथ पड़ा था। तत्काल उसे सेना के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन तत्काल यह पता नहीं चल पाया है कि सैनिक ने ऐसा कदम क्यों उठाया। वहीं पोस्टमार्टम और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव सेना के हवाले कर दिया गया है। दीपक उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग का रहने वाला था।
विज्ञापन