पुंछ। आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान 18वर्ष पूर्व शहीद हुए डीएसपी मंजीत सिंह को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। नगर स्थित बस अड्डे पर बनाए गए शदीद स्मारक और उसके बाद पुलिस मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
रविवार को हुए आयोजन में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों और अन्य ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किए। एसएसपी रमेश अंगराल ने कहा कि 14 मार्च 2003 को बस अड्डे पर हुए आतंकी हमले के डीएसपी मंजीत सिंह शहीद हो गए थे। उनकी याद में हर वर्ष श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जाता है। जम्मू-कश्मीर पुलिस का इतिहास ऐसे शहीदों से भरा पड़ा हैं। जिनके बलिदान को याद कर सभी को देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा मिलती है। पूर्व एमएलसी यशपाल शर्मा, पूर्व एमएलसी जहंगीर हुसैन मीर, प्रदीप खन्ना, एएसपी खालिद अमीन, डीएसपीडी आर सचिन गुप्ता, डीएस हेड़क्वाटर नवाज अहमद, डीएसपी मुनीश शर्मा, मोहम्मद अजीम कुरैशी ने भी शहीद को याद किया।