फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Terror hideout busted in surankot poonch weapons and ammunition recovered

Jammu Kashmir : पुंछ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, सुरनकोट में सुरक्षाबलों ने बरामद किए हथियार और गोला बारूद

Mon, 16 Jan 2023 12:09 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 16 Jan 2023 12:09 AM IST
सार

पुंछ के सुरनकोट में रविवार की शाम सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने सुरनकोट में आतंकी ठिकाने को धवस्त किया है और हथियार व गोला बारूद बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Terror hideout busted in surankot poonch weapons and ammunition recovered
Poonch - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला पुंछ में सुरक्षाबलों के संयुक्त तलाशी अभियान में रविवार देर शाम सुरनकोट तहसील के बच्चेयांवाली नाबना क्षेत्र में आतंकियों का ठिकाना ध्वस्त कर दिया गया। तलाशी में ठिकाने से 3 एके 47 राइफल, 3 एके मैगजीन, 28 गोलियां, एक यूबीजीएल थ्रोवर और अन्य सामान बरामद किया गया।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को पुंछ जिले के बच्चेयांवाली नाबना क्षेत्र में 16 राष्ट्रीय राइफल्स, पुलिस एसओजी सुरनकोट और सेना की 15 ग्रेनेडियर के जवान तालाशी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान देर शाम सुरक्षाबलों को जंगल में बनी एक प्राकृतिक तंग गुफा में आतंकी ठिकाना दिखा जिसे सुरक्षाबलों ने सावधानी बरतते हुए ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन


मौके से हथियार और विस्फोटक बरामद कर लिए गए। गौरतलब है कि राजोरी के ढांगरी में आतंकी हमले के बाद से पुंछ जिले में सुरक्षाबल लगातार तालाशी अभियान चला रहे हैं। सुरनकोट तहसील का बच्चेयांवाली क्षेत्र आतंकवाद के दौर में आतंकियों का गढ़ होता था, जहां पर बड़ी संख्या में आतंकी डेरा डाले रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed