फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Tandon became the head of the Board of Trade

टंडन बने व्यापार मंडल के प्रधान

विज्ञापन
Tandon became the head of the Board of Trade
पुंछ। नगर के किला बाजार, नए एवं पुराना बस अड्डा क्षेत्र के दुकानदारों ने नए व्यापार मंडल का गठन किया। इसमें राजीव टंडन को सर्वसम्मति से व्यापार मंडल का प्रधान नियुक्त किया गया। कवि दत्ता को सचिव बनाया गया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का गठन अगले कुछ दिनों में करने का फैसला लिया गया। नवनियुक्त प्रधान ने उपस्थित दुकानदारों का आभार जताते हुए उन्हें पेश आने वाली समस्याओं को दूर करवाने, दुकानदारों के हितों की रक्षा के लिए काम करने की बात कही। उन्होंने प्रशासन से पुंछ नगर में चुनाव करवाने को कहा। बताया कि डेढ़ दशक से व्यापार मंडल के चुनाव नहीं करवाए गए हैं। इससे कारोबारियों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर बाद किला बाजार की अमर पुष्प मार्केट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें किला बाजार, बस पुराना अड्डा बाजार, नया बस अड्डा बाजार, डिग्री कालेज मार्केट, आरके होटल मार्केट आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दुकानदारों ने भाग लिया। दुकानदारों ने नाराजगी जताई की 15 साल से नगर में व्यापार मंडल के चुनाव नहीं करवाए गए। इससे उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। व्यापार मंडल के चुनाव जब तक नहीं होते तब तक किला बाजार और बस अड्डा व्यापार मंडल स्थापित करते हैं। इस पर सभी दुकानदारों ने स्वीकृति दी। इसके बाद राजीव टंडन को किला बाजार बस अड्डा व्यापार मंडल का पहला प्रधान चुना गया। इस मौके पर कारोबारी पवन आनंद, बंसी लाल शर्मा, सुखविंदर सिंह, हाजी अब्दुल रशीद, सुरजन सिंह, प्रदीप ओबराय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed