फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Students demonstrated against the university for delays in examinations

छात्रों ने परीक्षाओं में देरी पर विवि के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Students demonstrated against the university for delays in examinations
पुंछ। डिग्री कालेज मेंढर के छात्रों से सोमवार को सेमेस्टर परीक्षाओं को आयोजित कराए में देरी होने पर जम्मू विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने उपकुलपति और नियंत्रक परीक्षा परीक्षाएं जल्द करवाने को कहा जिससे की अंतिम सेमेस्टर के छात्र अन्य जगहों पर दाखिले के लिए आवेदन कर सकें।
विज्ञापन

डिग्री कालेज मेंढर परिसर में कालेज के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में एकत्र हुए । उन्होंने बीए अंतिम सेमेस्टर के छात्र छात्र आसिफ रजा, अफशां कौसर, बिलाल अहमद और शाहीना की अगुवाई में जम्मू विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनका स्लेबस तीन महीने पहले पूरा हो चुका है लेकिन अभी तक परीक्षाओं की तारीख घोषित नहीं हो पाई है। परीक्षाओं में देरी के कारण वह अन्य राज्यों के विश्व विद्यालयों में उच्च शिक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। उनकी मांग है कि चार पांच दिनों में परीक्षाएं शुरू करवाई जाए। छात्रों ने आरोप लगाया कि हर वर्ष नवंबर में परीक्षाएं करा दी जाती हैं लेकिन इस बार मार्च तक भी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed