फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   search operation in punch

Poonch News: कड़ाके की ठंड में रातभर चल रहा तलाशी अभियान, घुसपैठ संभावित क्षेत्रों में नाकेबंदी

विज्ञापन
search operation in punch
पुंछ। नियंत्रण रेखा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी न होने से घुसपैठ रोकने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कड़ाके की ठंड में भी सुरक्षाबल तलाशी अभियान चला रहे हैं। साथ ही नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

सुरक्षाबलों के जवान नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों में आधुनिक हथियारों से लैस होकर न सिर्फ गश्त कर रहे हैं बल्कि पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्रों से आने वाले नालों पर विशेष पैनी नजर रखने के साथ एंबुश लगा रहे हैं। हाड़ कंपा देने वाली ठंड में पूरे उत्साह से ड्यूटी दे रहे सुरक्षाबलों के जवानों का कहना है कि जनवरी का पहला सप्ताह बीत जाने पर भी इस बार पहाड़ों पर बर्फबारी नहीं हुई है। इसके चलते आतंकियों की घुसपैठ के सभी रास्ते खुले हैं। घुसपैठ की संभावनाओं को देखते हुए इस प्रकार की चौकसी बरती जा रही है। भारी ठंड के चलते आम लोग शाम ढलते ही घरों में बंद हो जाते हैं। ऐसे में आतंकियों को आगे बढ़ने में आसानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed