{"_id":"60ef2b448ebc3ed01c32da36","slug":"reward-poonch-news-jmu239456798","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व एम एल सी ने 10वीं एंव 12वीं कक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व एम एल सी ने 10वीं एंव 12वीं कक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व एमएलसी प्रदीप शर्मा ने पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर अपने निवास पर बुधवार को जिले में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रदीप शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को बल देने के लिए पार्टी की तरफ से इस प्रकार के आयोजन कर बेटियों का मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि, वह आगे चल कर और अच्छा प्रदर्शन कर सकें। वह आगे भी इसी प्रकार खेल कूद सहित अन्य गतिविधियों में भी अच्छा प्रदर्शन करें, और हर क्षेत्र में ऊंचे स्थान पर पहुंचकर पुंछ का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर प्रदीप शर्मा ने सभी छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में प्रदीप शर्मा के अलावा पार्टी के पूर्व जिला प्रधान बंसी लाल शर्मा, पुंछ मंडल प्रधान अभिनंदन सूदन और जिला महासचिव परमजीत सिंह शामिल हुए। संवाद