फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Protest against food supply department in Poonch

पुंछ में खाद्य आपूर्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
Protest against food supply department in Poonch
मंडी में ब्लाक दिवस के मौके पर जमीन पर बैठ कर खाद्य आपूर्ति विभाग के खिलाफ आक्रोश जताते लोग। संवा? - फोटो : POONCH
पुंछ। मंडी तहसील में आयोजित ब्लाक दिवस के मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला खाद्य एवं वितरण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कुर्सियां छोड़ जमीन पर धरना देते हुए आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों से विभाग के पुंछ नगर स्थित कार्यालय के चक्कर कटवाने के बाद भी उनकी पंचायतों के राशनकार्ड बहाल नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बेगदार के सरपंच रफीक मदनी ने कहा कि हम लोगों के राशन कार्ड बहाल नहीं करवा तो उन्हें बैठक में आने का अधिकार नहीं हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने धमकी दी कि अगर अगले एक सप्ताह में खाद्य वितरण विभाग की तरफ से राशन कार्ड जारी नहीं किए गए तो सभी सामूहिक तौर पर इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि मंडी पुल पर तब तक धरना देेंगे जब तक मांग पूरी नहीं होगी। तहसीलदार मंडी ने टीएसओ को पंचायत प्रतिनिधियों का मसला हल करने को कहा।
विज्ञापन

बुधवार को ब्लाक दिवस के आयोजन के दौरान तहसीलदार मंडी शहजादा लतीफ खान की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी लोगों की फरियादें सुनने के लिए उपस्थित थे। जैसे ही अधिकारियों ने लोगों की बातें सुननी शुरू कि तो पंचायत प्रतिनिधियों का दल बेदार के सरपंच रफीक मदनी की अगुवाई में उनके लिए लगाई गई कुर्सियां छोड़ कर प्रदर्शन करने लगा। पंचायत प्रतिनिधियों ने तहसीलदार से समस्याओं को जल्द हल करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजोरी में पानी, सड़क और बिजली के मुद्दे छाए रहे
राजोरी। जनता की शिकायतों को जाने के मकसद से आयुक्त ने दरहाल में जनता दरबार लगाया। नादियन, बदानी, कोथरा, उज्जैन, मार्गा, मलूट, लीरन, डोडाज, टोपा, मादून, बडी दरहाल, चौकीया सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने सड़क संपर्क, पीने के पानी से संबंधित कई मुद्दों को सामने रखा। इसके अलावा दरहाल के उपजिला अस्पताल में स्टाफ की कमी, कुछ सड़कों की मरम्मत, फल और सब्जियों की मंडी की स्थापना, केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग शामिल थी। अन्य मुद्दों में दरहाल में मुंसिफ अदालत की स्थापना, बिजली के खंभे की कमी, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन, मलूट में पीएचसी की मंजूरी, अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्रों की मंजूरी, रकीबा में मछली तालाब का निर्माण शामिल रहे। डीडीसी ने सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed