फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Poonch Youth Organization protested against central government

केंद्र सरकार के खिलाफ पुंछ यूथ संगठन ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Poonch Youth Organization protested against central government
पुंछ। खाने-पीने की चीजों की बढ़ती कीमतों से गुस्साए पुंछ यूथ संगठन के सदस्यों ने बस अड्डे के पास केंद्र सरकार और और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने पुतल दहन कर केंद्र सरकार से महंगाई रोकने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को नगर स्थित बस अड्डे पर पुंछ यूथ के बैनर तले बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य, पदाधिकारी और बस अड्डे पर काम करने वाले मजदूर एकत्र हुए। उन्होंने सुखविंदर सिंह, कमलजीत सिंह पिंटू और अशफाक अहमद के नेतृत्व में महंगाई बढ़ने के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा का पुतला भी फूंका। उन्होंने केन्द्र सरकार पर लोगों के साथ धोखा करने और झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का नारा देने वाली पार्टी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। लगातार पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम बढ़ रहे हैं। खाने पीने की वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed