फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Poonch Accident at Mughal Road car fell into gorge two including officer killed two injured

Poonch: मुगल रोड पर सड़क हादसा, वित्त विभाग के निदेशक सहित तीन की मौत, परिवार के साथ आ रहे थे जम्मू

Mon, 10 Jul 2023 12:12 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 10 Jul 2023 12:12 AM IST
सार

मुगलरोड पर रविवार देर शाम को सड़क हादसा हो गया। घाटी से पुंछ के रास्ते जम्मू की तरफ आ रही एक स्विफट कार अनियंत्रित होकर करीब छह सौ मीटर नीचे खाई में गिर गई।

विज्ञापन
Poonch Accident at Mughal Road car fell into gorge two including officer killed two injured
रणवीर सिंह बाली (फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

परिवार के साथ जम्मू जा रहे वित्त विभाग के निदेशक की कार मुगल रोड पर रविवार रात 7.45 बजे 600 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों (पति, पत्नी और बेटे) की मौत हो गई। बेटी घायल हुई है, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद जम्मू जीएमसी में रेफर किया गया है। कार चला रहे रणवीर सिंह बाली और उनके बेटे के शव अभी खाई से नहीं निकाले जा सके हैं।

विज्ञापन


सेना और पुलिस उनकी तलाश में देर रात तक जुटी थी लेकिन अंधेरा होने के चलते शव सड़क तक लाना कठिन था, पत्नी का शव बरामद कर लिया गया है। कार में चार लोग सवार थे। मृतकों की पहचान रणवीर सिंह बाली, परविन्दर कौर (पत्नी रणवीर सिंह बाली), इरविन सिंह (बेटा) के रूप में हुई है। वहीं, महरीन कौर (पुत्री) का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


परिवार मूल रूप से बारामुला के चंडूसा का रहने वाला है और वर्तमान में जम्मू के त्रिकुटानगर में रहते थे। रविवार रात मुगलरोड पर स्थित पनाड़ क्षेत्र में कश्मीर की तरफ से आ रही कार (जेके02 बीडी 4635) अनियंत्रित होकर जैसे ही खाई में गिरी, तो वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने कार का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन खाई गहरी होने से कुछ भी दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची सेना एवं पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। सबसे पहले खाई के ऊपर पेड़ों में फंसी युवती को घायल एवं बेहोशी की हालत में निकाला गया और तुरंत उप जिला अस्पताल सुरनकोट पहुंचाया। इस बीच अंधेरा होने के चलते अभियान में बाधा आने लगी तो सेना ने जेनरेटर लाकर रोशनी की। रणवीर सिंह की पत्नी का शव बरामद कर लिया गया है। रणवीर सिंह एवं उनके बेटे के शव दिख गए हैं लेकिन रात ज्यादा होने की वजह से उन्हें अभी निकाला नहीं जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed