{"_id":"8d3ba6697143204331152919651bd771","slug":"pok-people-returned-from-a-two-day-police-remand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीओके से लौटे लोग दो दिन की पुलिस रिमांड पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीओके से लौटे लोग दो दिन की पुलिस रिमांड पर
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को नेपाल के रास्ते पीओके से अवैध रूप से मेंढर तहसील में रहने आए एक परिवार के तीन सदस्यों को मुंसिफ मजिस्ट्रेट की अदालत ने पूछताछ के लिए दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस इन लोगों से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इतने वर्षों बाद भारत लौटने के पीछे उनका क्या मकसद है।
गौरतलब है कि सोमवार को मेंढर पुलिस ने तहसील के गांव सलवा निवासी गुल्लू शेख पुत्र शक्कर दीन के घर से 67 वर्षों के बाद पीओके से नेपाल के रास्ते लौटे एक ही परिवार के तीन सदस्यों 90 वर्षीय मोहम्मद अजीज पुत्र मोकमदीन, 78 वर्षीय रशीदा बी पत्नी मोहम्मद अजीज औैर 28 वर्षीय अजीजा बी पुत्री मोहम्मद अजीज को अवैध रूप पीओके से भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
इनके खिलाफ मेंढर थाने में अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में घुसने के आरोप में मामला दर्ज कर मंगलवार को तीनों को मेंढर स्थित मुंसिफ मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने आरोपियों पूछताछ के लिए मजिस्ट्रेट से तीनों को रिमांड पर देने की मांग की।
विज्ञापन
पुलिस के आवेदन पर गौर करने के बाद मजिस्ट्रेट ने उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। गौरतलब है कि इस परिवार के मुखिया की आयु करीब 90 वर्ष है, जो 1947 में पीओके के कोटली गांव में जा बसा था।
इतने वर्षों के बाद अपने पुराने गांव लौट आने से पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियां सकते में हैं। ऐसे में पुलिस भी पूछताछ में किसी प्रकार की कसर नहीं छोड़ना चाहती है।