{"_id":"679d3de4dc76823790089ebf","slug":"pakistani-citizen-returned-to-his-country-after-meeting-on-the-streets-of-chakkan-da-bagh-poonch-news-c-165-1-sjam1004-103172-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: पाकिस्तानी नागरिक को चक्कां दा बाग की रांहे मिलन से वतन लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: पाकिस्तानी नागरिक को चक्कां दा बाग की रांहे मिलन से वतन लौटाया
Sat, 01 Feb 2025 02:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Sat, 01 Feb 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
पुंछ। सेना ने पाकिस्तानी नागरिक को चक्कां दा बाग की रांहे मिलन से वापस वतन को लौटा दिया है। पुंछ जिले में 25 जनवरी को भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से घुसपैठ कर पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद यासिर (31) पुत्र फैज मोहम्मद निवासी तेत्रीरी नोट पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारतीय सीमा में घुस गया था।
शुक्रवार देर शाम सेना ने चक्कां दा बाग की राय मिलन से वापस उसके वतन लौटाया। देर शाम करीब चार बजे पिछले छह दिन से पुंछ थाने में रखे गए पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद यासिर को डीएसपी ऑपरेशन एहजाज अहमद और पुलिस चौकी खड़ी के प्रभारी मुमताज अहमद की अगुवाई में पुलिस थाने से लेकर चक्कां दा बाग की राहें मिलन पर पहुंची। यहां भारतीय सेना की सरला बटालियन के अधिकारियों एवं क्षेत्र के नायब तहसीलदार के साथ पाकिस्तानी नागरिक को लेकर चक्कां दा बाग की मिलन रांहे मिलन पहुंचे। दोनों तरफ के अधिकारियों ने आपस में हाथ मिलाने के साथ ही कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पाकिस्तानी नागरिक को पाकिस्तान सेना और सिविल प्रशासन तेत्रिनोट के हवाले कर दिया। संवाद