पुंछ। इंद्रजीत ने वीरवार को दोपहर बाद आयुक्त पुंछ का पदभार संभाल लिया है। निर्वतमान आयुक्त राहुल यादव और अतिरिक्त आयुक्त बिशारत हुसैन ने उनका स्वागत किया है। इसके बाद राहुल यादव कठुआ के लिए रवाना हो गए।
पदभार संभालने के बाद आयुक्त ने कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों से बैठक कर विचार-विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने जिले में जनसमस्याओं को हल करने और विकास कार्यों की गति में तेजी लाने की प्राथमिकता जताई है। सनद रहे कि इंद्रजीत 1999 बैच के केएएस अधिकारी हैं, जो कृषि विभाग के निदेशक पद से स्थानांतरित हो कर डीसी पुंछ नियुक्त हुए हैं। कृषि विभाग के निदेशक के पहले वह हैंडीक्राफ्ट विभाग निदेशक भी रह चुके हैं।
वीरवार को दोपहर बाद वह जम्मू से आयुक्त कार्यालय पहुंचे, जहां निवर्तमान आयुक्त राहुल यादव और अन्य अधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। उधर, विभिन्न क्षेत्रों और एवं कार्यालयों में कार्यक्रमों का आयोजन कर निवर्तमान आयुक्त राहुल यादव को विदाई दी गई।