फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

पुंछ जिले के आसमान पर गश्त लगाते देखा गया भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान

विज्ञापन
jammu kashmir news
पुंछ। जिले के आसमान पर बुधवार को काफी समय तक वायु सेना का लड़ाकू विमान गश्त लगाते नजर आया। इसका पता चलने पर बड़ी संख्या में लोग घरों की छत अथवा खुले स्थानों पर निकल कर विमान की वीडियो एवं फोटोग्राफी करने लगे।
विज्ञापन

आसमान पर लड़ाकू विमान को देखने वालों का कहना है कि वह विमान सुरनकोट की तरफ से आया और मंडी, लोरन, सावजियां से होता हुआ शाहपुर कीरनी से पुंछ नगर के ऊपर से होता हुआ लौट गया। इस प्रकार लड़ाकू विमान के जिले के आसमान में गश्त लगाने को लेकर सरकारी तौर पर अथवा सैन्य तौर पर किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है, लेकिन जिन उपरोक्त क्षेत्रों में विमान गश्त लगाने की बात समाने आई है। वहां के हजारों लोगों ने आसमान पर काफी ऊंचाई में विमान को देखा है। उसके पीछे आसमान में बनने वाली धुएं की लकीर काफी समय तक दिखाई देती रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले पुंछ में वायु सेना के लड़ाकू विमान भारत की तरफ से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी शिविरों पर एयर स्ट्राइक किए जाने के बाद कई दिनों तक गश्त लगाते देखे गए थे। उसके बाद इतने लंबे अरसे के बाद लड़ाकू विमान देखे जाने से हर कोई इसके पीछे के कारणों को लेकर सोच में है, जबकि दोपहर बाद से यह लड़ाकू विमान लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed