{"_id":"6467206e38d05373d10d5763","slug":"g-20-meeting-in-kashmir-security-forces-alert-in-poonch-search-operation-launched-in-many-areas-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जी-20 बैठक: पुंछ में सुरक्षाबल चौकस, कई क्षेत्रों में चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जी-20 बैठक: पुंछ में सुरक्षाबल चौकस, कई क्षेत्रों में चलाया तलाशी अभियान
Fri, 19 May 2023 12:38 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 19 May 2023 12:38 PM IST
सार
पुंछ नगर के बाहरी क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षाबल सैन्य शिविर, सीमा सड़क संगठन के शिविर सहित अन्य महत्वपूर्ण इलाकों के जांच की गई।
विज्ञापन
पुंछ में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबल
- फोटो : मुनीष शर्मा
विस्तार
कश्मीर घाटी में होने जा रही जी-20 सम्मेलन को लेकर पुंछ में सुरक्षा बलों की तरफ से पूरी चौकसी बरती जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पुंछ नगर के बाहरी क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षाबल सैन्य शिविर, सीमा सड़क संगठन के शिविर सहित अन्य महत्वपूर्ण इलाकों के जांच की गई।
विज्ञापन
सर्च ऑपरेशन के दौरान एसओजी और सीआरपीएफ के जवानों ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए महत्वपूर्ण ठिकानो के आसपास के क्षेत्रों के साथ रहने वाले लोगों के पहचान पत्र देखने के साथ ही उनेक घरों को भी खंगाला ताकि इस बात को सुनिश्चित किया जाए कि वहां कोई अनजान अथवा संदिग्ध तो नहीं रह रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जी 20 सम्मेलन को लेकर आतंकियों के नापाक इरादों की कई प्रकार की खुफिया रिपोर्ट आ रही हैं, जिनमें आतंकियों द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रची जा रही है। इसी को देखते हुए इस प्रकार के कदम सुरक्षाबलों द्वारा उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन