पुंछ। करीब तीन वर्ष बाद रविवार को प्राचीन पुलस्त नगरी भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठी। जब नगर में जिला सनातन धर्मसभा की तरफ से गीता भवन से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें नगर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के हजारों लोगों ने दर्जनों झांकियों के साथ भाग लिया।
नगर के सभी बाजारों चौक चौराहों, गली मोहल्लों से होते हुए श्रीरघुनाथ मंदिर खखानाबन और वहां से पुना गीता भवन तक भगवान श्रीराम के जयकारों और राम नाम का गुणगान करते हुए भ्रमण किया। सदियों से चल आ रही परंपरा कोे आगे बढ़ते हुए करीब तीन वर्ष बाद जिला सनातन धर्मसभा की तरफ से गीता भवन में रामनवमी के उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक रामकथा, भजनकीर्तन और प्रवचनों का आयोजन किया गया।
सनातन धर्मसभा के प्रधान सतीश सासन, बाबू देविंद्र शर्मा, अमरीश कुमार, क्षेत्र पाल, निशू गुप्ता, रोहित घई, दीपक भल्ला की देखरेख में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।