फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   cultural

ईद के लिए लगाई गई मंडी में पानी की व्योवस्था न होने से लोगों में रोष

विज्ञापन
cultural
पुंछ। प्रशासन की तरफ से बकरीद पर लोगों को कुर्बानी के लिए भेड़ बकरे एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के लिए गत वर्ष की तरह इस बार भी जानवरों की अस्थायी मंडियां स्थापित की गई हैं। जहां हर दिन सैकड़ों की संख्या में पशु पालक हजारों जानवरों के साथ पहुंच रहे हैं। परंतु प्रशासन की तरफ से स्थापित इन मंडियों में पानी की कोई व्यवस्था न होने से भारी रोष है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इस गर्मी में हम लोग और हमारे जानवर दिन भर प्यास से बेहाल हो रहे हैं। यहां कम से कम पीने के पानी का प्रबंध तो किया जाना चाहिए। पशु पालक नसीम अहमद, अबरार हुसैन, इश्तेयाक हुसैन, मोहम्मद असलम आदि का कहना है कि हम लोग अपने साथ दर्जनों भेड़ बकरे लेकर मंडी में आ रहे हैं। यहां न तो हमारे लिए पानी का प्रबंध है और न ही भेड़ बकरों के लिए। ऐसे में हम इनको यहां छोड़ कर न तो खुद जा सकते हैं और न ही इनके लिए पानी ला सकते हैं। हमारी प्रशासन से मांग है कि यहां पानी का प्रबंध किया जाए। वहीं जानवरों की अस्थायी मंडी की देखरेख के लिए तैनात पशु एवं भेड़ पालन विभाग के कर्मचारियों से जब इस बारे में बात की कि यहां पानी की व्यवस्था क्यों नहीं है। तो उन्होंने कहा कि हमें यहां केवल इसलिए तैनात किया गया है कि हम यहां पर बिक्री के लिए आने वाले जानवरों की जांच करें कि उनमें कोई बीमार तो नहीं लाया जा रहा है। इसके साथ ही हमारा काम प्रशासन की तरफ से निर्धारित मूल्य पर भेड़ बकरों की बिक्री हो। इस पर नजर रखना है। पानी के प्रबंध की हमें कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है, लेकिन यह सही है कि यहां पीने के पानी का प्रबंध होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed