{"_id":"5c6f0179bdec2213dd6dc311","slug":"41550778745-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलओसी पर तैनात बीएसएफ कर्मी ने खुद को गोली मारी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एलओसी पर तैनात बीएसएफ कर्मी ने खुद को गोली मारी, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। जिले के मेंढर सब डिवीजन की मनकोट तहसील में भारत पाक नियंत्रण रेखा की अग्रिम चौकी पर तैनात एक बीएसएफ कर्मी ने वीरवार दोपहर बाद अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मृत जवान की पहचान बीएसएफ की 168वीं वाहिनी के एएसआई कर्मवीर सिंह निवासी पानीपत हरियाणा के रूप में हुई है। इस घटना के बाद मेंढर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीएसएफ अधिकारियों ने भी आत्महत्या करने के कारणों की वजह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक गोली चलने की आवाज सुन कर आसपास तैनात जवान जब मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने कर्मवीर सिंह को खून से लथपथ पाया। वे तुरंत उसे पास स्थित सैन्य अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।