{"_id":"5c6db0f8bdec224bbb20a7d1","slug":"191550692600-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को टक्कर मारने वाले कार चालक को गिरफ्तार करने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को टक्कर मारने वाले कार चालक को गिरफ्तार करने की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। शंकर नगर हादसे को लेकर पुंछ के कई मीडिया कर्मियों ने बुधवार को जिला विकास आयुक्त राहुल यादव से उनके कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने बताया कि मंगलवार को नगर के मोहल्ला शंकर नगर में एक कार ने सड़क किनारे खड़े युवक को पीछे से टक्कर मार कर दी थी। इसके बाद कार चालक मौके से भाग निकला। मीडिया कर्मियों ने आरोपी कार चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़ित युवक बेहद गरीब परिवार से है। इसलिए उसके दवा-इलाज के लिए उसे सरकारी सहायता मुहैया करवाई जाए। जिला विकास आयुक्त ने इस मामले में एसएसपी पुंछ से बात कर जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही पीड़ित युवक राकेश कुमार पुत्र स्व. कृष्णलाल निवासी मोहल्ला डूंगस की हर संभव सहायता दिलाने का भी वादा किया। मीडिया कर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गलत कार नंबर की पहचान करने के मामले का भी संज्ञान लेने की मांग की। है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।