फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   मेंढर में सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार एंव गोलाबारूद बरामद किया

मेंढर में सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार एंव गोलाबारूद बरामद किया

विज्ञापन
मेंढर में सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार एंव गोलाबारूद बरामद किया
पुंछ। जिले के मेंढर सब डिवीजन में सेना की रोमियो फोर्स और पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान गुरसाई क्षेत्र के एक नाले से आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया। सुरक्षा बलों ने ठिकाने से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। माना जा रहा है कि आतंकियों ने किसी वारदात को अंजाम देने के लिए इसे छिपाकर रखा होगा। आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर आतंकियों के नापाक मंसूबे को नाकाम कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसडीपीओ मेंढर नीरज पडयार ने सैन्य अधिकारियों के साथ मीडिया को बताया कि मंगलवार को पुख्ता सूचना के बाद तलाशी अभियान के दौरान गुरसाई जंगल में एक नाले में बने आतंकी ठिकाने का पता चला। आतंकी ठिकाने से बरामद हथियार और गोला बारूद में एक एके मैगजीन, तीन गोलियां, चार पिस्टल (मेड इन पाकिस्तान), आठ पिस्टल मैगजीन (मेड इन पाकिस्तान), दो पिस्टल (मेड इन यूएसए), दो पिस्टल मैगजीन, एक ग्रेनेड, पांच पीका राउंड शामिल है। इसके साथ ही 100010 रुपये पाकिस्तानी करेंसी, एक पैकेट पाकिस्तानी सिगरेट, दो पठानी सूट, दो बैग, दो कमबैट टी शर्ट, एक मोबाइल पाकिस्तानी सिमकार्ड के साथ, दो ट्रोजर कमबैट, एक छोटा चाकू, एक नेलकटर और खाने पीने का सामान भी बरामद किया गया। गुरसाई थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed