फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   बेकाबू ट्रक ने एसपीओ को कुचला, मौत

बेकाबू ट्रक ने एसपीओ को कुचला, मौत

विज्ञापन
बेकाबू ट्रक ने एसपीओ को कुचला, मौत
पुंछ। जिले की सूरनकोट तहसील में शुक्रवार दोपहर में पुंछ-जम्मू राजमार्ग पर स्थित पोठा बाई पास पर एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ जाने से ट्रैफिक पुलिस के साथ तैनात एसपीओ की मौके पर ही मौत हो गई। एसपीओ की पहचान आफताब परवेज निवासी पुंछ के रूप में हुई है। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया। ट्रक को करीब तीन किलोमीटर दूर सड़क किनारे खड़ा कर चालक भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। चालक की धरपकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर में करीब 12 बजे सूरनकोट तहसील में जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर ट्रैफिक पुलिस की तरफ से वाहनों की जांच के लिए डीटीआई नियाज अहमद की अगुवाई में नाका लगाया गया था। इस दौरान ट्रक जेके 028 5685, जो काफी तेज रफ्तार से आ रहा था, उसे रोकने के लिए जैसे ही एसपीओ आफताब परवेज आगे बढ़ा, तो ट्रक चालक उसे कुचलता हुआ वहां से फरार हो गया। इस हादसे के बाद मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस वालों और आम लोगों ने गंभीर रूप से घायल एसपीओ को उपजिला अस्पताल सूरनकोट पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना को लेकर सूरनकोट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed