{"_id":"28fef8a98efa75dc750714a30a3d61b3","slug":"cancellation-of-reservation-in-promotion-protest-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदोन्नति में आरक्षण रद्द करने के विरोध में रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदोन्नति में आरक्षण रद्द करने के विरोध में रैली
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट द्वारा पदोन्नति में आरक्षण समाप्त किए के फैसले के विरोध में शुक्रवार को आरक्षित जाति के कर्मचारियों ने जम्मू कश्मीर रिजर्व कैटेगरी इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले रैली निकाल कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा। वहीं इस अवसर पर रैली में भाल लेने पहुंचे आरक्षित जातियों के विधायकों व एमएलसी ने कहा कि वे विधानसभा व विधान परिषद में इस मामले को उठाएंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह कृष्ण चंद्र पार्क में भारी संख्या में कर्मचारी एकत्रित हुए। रैली में कर्मचारियों के साथ विद्यार्थियों व आम लोगों की भी मौजूदगी रही। इस रैली की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान मोहम्मद असद चौहान, इंजीनियर शौकत बजन और सुरनकोट विधायक चौधरी मोहम्मद अकरम ने की।
विज्ञापन
जबकि एमएलसी जहांगीर मीर, मेंढर विधायक जावेद राणा, पूर्व विधायक चौधरी बशीर नाज, चौधरी अब्दुल गनी और एसोसिएशन के प्रदेश प्रधान संजय भसीन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पार्क में करीब तीन घंटों तक न्यायालय के फैसले पर इस पर सरकार की खामोशी पर चर्चा होती रही।
उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार विशेष सत्र बुला कर एक आर्डिनेंस पास कर दोबारा से आरक्षण बहाल किया जाए। दोपहर करीब डेढ़ बजे कृष्ण पार्क से निकली रैली शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए जिला विकास कार्यालय पहुंची।
जहां जिला विकास आयुक्त मोहम्मद हारूण मलिक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस रैली में बहुजन समाज पार्टी के राज्य प्रधान तरसेम लाल खुल्लर, मसूद चौधरी, शौकत चौहान आदि मौजूद रहे।