फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Awareness program on water only life in Mandi

मंडी में जल ही जीवन पर जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन
Awareness program on water only life in Mandi
पुंछ। जल शक्ति विभाग और जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे जल जीवन जागरूकता सप्ताह के तहत मंडी के राजपुरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में जलशक्ति विभाग के अधिकारियों ने जल सप्ताह एवं विश्व जल दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। लोगों को पानी की बर्बादी रोकने की अपील की। पुंछ के जाने माने लोक कलाकारों कुलबीर सिंह अंजाना, रसमीत सिंह ने गीतों और लघु नाटक के माध्यम से लोगों को जल ही जीवन है के बारे में जागरूक किया। पुंछ नगर से अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त बिशारत हुसैन, जल शक्ति के ईई राजेन्द्र शर्मा और एसएसपी खालिद अमीन ने जागरूकता रथ को झंडी दिखा कर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed