फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   arrest

पुलिस ने छह दिन में सुलझाया चोरी का मामला तीन चोर दबोचे,सोने के गैहने और नकदी बरामद

विज्ञापन
arrest
पुंछ में पुलिस द्घारा पकडऋे गए चोरों से बरामद गैहने और नकदी दिखाते पुलिस अधिकारी एंव पकडे गए चोर - फोटो : POONCH
पुंछ। पुलिस ने नगर में छह दिन पहले हुई चोरी की एक वारदात को सुलझाते हुए तीन चोरों को धर दबोचा है। उनके पास से चोरी किए सोने के गहने और नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस ने नगर में हुई चोरी की अन्य वारदातों को सुलझाने के लिए चोरों से पूछताछ शुरू कर दी है। इस बीच रविवार दोपहर पुलिस की तरफ से पकड़े गए चोरों और उनसे बरामद सामान को मीडिया के समक्ष प्रदर्शित करने के साथ ही चोरी का मामला सुुलझाने को लेकर प्रेसवार्ता में एसएचओ सुरेश्रवर देव सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर नवाज अहमद और एसएसपी रोहित बसकोत्रा ने बताया कि 4 अप्रैल को वार्ड-15 मोहल्ला सुथरा बावली निवासी देविंद्र शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि वह घर की दूसरी मंजिल पर थे तो निचली मंजिल से चोरों ने ट्रंक के ताले तोड़ कर कर 15 तोले सोने के गहने और 1.50 हजार रुपये चोरी कर लिए। इस पर मामला दर्ज करने के साथ ही डीएसपी हेडक्वार्टर और एसएचओ की देखरेख में टीम का गठन किया। इसके बाद खुफिया विभाग के साथ ही तकनीकी विभाग सूत्रों को सक्रिय किया एवं क्षेत्र के सीसीटीवी को खंगाला, जिसके बाद एक संदिग्ध मोहम्मद जरायत को पूछताछ के लिए दबोचा।उसने चोरी की वारदात को अंजाम देने के साथ ही एक साथी मोहम्मद अब्बास और एक अन्य युवक के नाम का खुलासा किया। जिनको दबोचने के बाद चोरों के पास से 15 तोले सोने के गहनों के साथ ही नकदी भी बरामद कर ली है। अभी पूछ ताछ जारी है, हमें नगर में पेश आई चोरी की अन्य वारदातों के सुलझने की आशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed