फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   agriculture

जिले में नियंत्रण रेखा पर शांती के चलते ढोल की थाप पर धान की रोपाई करने में जुटे किसान

विज्ञापन
agriculture
पुंछ। डेढ़ वर्षों से नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलाबारी बंद होने के कारण चल रही शांति के चलते इन दिनों नियंत्रण रेखा के आसपास के क्षेत्रों के किसान काफी खुश हैं। उन्हें इस बार खेतों में अच्छे से काम करने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन

नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों में किसान इन दिनों ढोल की थाप पर झूमते नाचते हुए धान की रोपाई कर रहे हैं। इसके चलते नियंत्रण रेखा के आसपास जहां दोे वर्ष पहले हर समय पाकिस्तानी गोलाबारी और मोर्टार के धमाकों की गूंज सुनाई देती थी। वहां इन दिनों सुबह तड़के से देर शाम अंधेरा होने तक ढोल की धुन सुनाई देती है। इसके बीच धान की रोपाई करने वाले किसानों के युवा, बच्चे बीच-बीच में नाचते हुए दिखाई देते हैं। ढोल की थाप पर खेतों में ढोल की थाप पर धान की रोपाई करने वाले नियंत्रण रेखा के खड़ी सेक्टर के गांव गुलपुर, अजोट दिगवार आदि क्षेत्रों के किसानों का कहना है कि दो वर्ष पहले तक इस क्षेत्र में पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलाबारी किए जाने के कारण हम लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। गोलाबारी के चलते हम खेतों में धान फसल नहीं लगा पाते थे, क्योंकि यह खेत पाक सेना की चौकियों के सामने नदी किनारे स्थित हैं। यहां आ जाने पर यहां से भागना भी मुश्किल होता था। यहां छुपने की भी जगह नहीं है। तब हम घरों में ही छुपे रहते थे। इस बार अमन है, तो हम काफी खुश हैं, और ढोल बजा कर धान की फसल लगा रहे हैं। अमन होने के कारण हम लोग मिल कर एक दिन एक के खेतों में तो दूसरे दिन दूसरे के खेताें में रोपाई कर रहे हैं। अगर अमन नहीं होता है तो हर किसी को अपने खेत रोपने की जल्दी होती है, जिसके कारण हर कोई अकेला अपने ही घर के सदस्यों को साथ लेकर खेतों में काम करता है।
विज्ञापन

इन लोगों का कहना है कि हम चाहते हैं कि इसी तरह नियंत्रण रेखा पर अमन बना रहे, और हम भी आराम से फसल लगाकर परिवार की रोजी रोटी चला सकें। इन किसानों में बाढ़ नियंत्रण एवं सिंचाई विभाग के प्रति रोष भी है। उनका कहना है कि इस बार खेतों में पानी कम है। शायद इस तरफ सिंचाई करने वाली नहर कहीं से टूटी हुई है, परंतु फिर भी हम खुश हैं। जल्दी से धान लगा रहे हैं। ताकि बाद में नहर की मरमत का काम भी मिल कर लेंगे। हमारी तो यह दुआ है कि नियंत्रण रेखा पर बस ऐसे ही अमन और शांति का माहौल सदा के लिए बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed