फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   agitaion

कांस्टेबल इफ्तिखार के परिजनों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
मेंढर में कांस्टेबल के परिजन प्रदर्शन करते हुए।
मेंढर। उपजिले मुख्यालय के बस अड्डे के शहीदी यादगार के पास मेंढर-जम्मू और मेंढर-पुंछ सड़क मार्ग को कुछ लोगों ने करीब एक घंटे तक बंद कर प्रदर्शन किया। सिविल और पुलिस प्रशासन ने आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को हटाया।
विज्ञापन

करीब एक माह पहले मेंढर के अड़ी गांव निवासी इफ्तिखार अहमद पुत्र मंजूर हुसैन पुलिस विभाग में सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल कार्यरत था। वहां से वह अचानक गायब हो गया, जिसकी परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसकी काफी तलाश की मगर उसका पता नहीं चल पाया। उसके तीन चार दिन बाद उसका शव राजोरी जिले से एक एसपीओ साथी के कमरे से फांसी लगा मिला, जिसकी जांच राजोरी पुलिस कर रही है। अभी तक पुलिस कोई भी जानकारी जुटा नहीं पाई है, जिसको देखते हुए सोमवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया। इफ्तिखार अहमद के परिवार के सदस्यों ने मोहम्मद शफी का कहना है कि भले ही पुलिस जांच कर रही है, मगर करीब एक माह बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है, जिसका मतलब जांच काफी धीमी गति से की जा रही है। हम सभी जांच को सीआईटी द्वारा कराए जाने की मांग करते हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन में एसपी राजोरी, एसएचओ राजोरी के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शन का पता चलते ही तहसीलदार गौरव शर्मा, एसडीपीओ शीजान भट्ट और एसएचओ मंजूर कोहली शहीदी यादगार पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को उनकी मांग उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया और सड़क मार्ग खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 भनह्लह्लड्डष्द्धद्वद्गठ्ठह्लह्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed