फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   After snowfall, snow removal work stopped from Mughalroad

बर्फबारी के बाद मुगलरोड से बर्फ हटाने का काम रोका

विज्ञापन
After snowfall, snow removal work stopped from Mughalroad
पुंछ। जिले में कई स्थानों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। इससे पुंछ एवं राजोरी को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगलरोड पर बर्फ हटाने का काम ठप हो गया है। भारी बर्फबारी के चलते लोक निर्माण विभाग के मेकेनिकल विंग को बर्फ हटाने का काम रोक देना पड़ा है।
विज्ञापन

विभाग ने मुगलरोड से बर्फ हटाने के काम में लगाई गई करीब आधा दर्जन मशीनाें को कर्मचारियों सहित वापस पोशाना स्थित कैंप में बुला लिया गया है। इसका कारण हिमस्खलन में मशीनों को फंसने से बचाना प्रमुख कारण है। मुगलरोड से बर्फ हटाने के काम को रोके जाने के बारे में एईई कमल ज्योति शर्मा ने बताया कि मुगलरोड पर रविवार दोपहर से ही बर्फबारी हो रही थी। इससे बीच पूरा दिन बर्फ हटाने का काम जारी था। अब तक 36 किलोमीटर तक सड़क को साफ किया जा चुका है। सोमवार को बर्फबारी बढ़ने के बाद काम को जारी रखना असंभव हो गया है। इससे बर्फ हटाने का काम रोक दिया है। मौसम साफ होने के बाद मुगलरोड से बर्फ हटाने का काम दोबारा शुरू किया जाएगा। अब दोबारा पीछे से यह काम दोबारा शुरू होगा। गौरतलब है कि मुगलरोड पर खराब मौसम विशेष कर बर्फबारी के बीच काम करना असंभव होता है। एक तरफ रत्ता छंब से आगे मानसर और निलनांटाप क्षेत्र तक कई गलेशियर वाले स्थान पड़ते हैं जिनसे हिमस्खलन होने का खतरा है। दूसरा पोशाना से आगे मुगलरोड पर किसी भी प्रकार की कोई संचार सुविधा उपलब्ध नहीं है। किसी भी प्रकार की समस्या होने के बाद जानकारी नहीं मिल पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed