फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Accident

मंडी तैहसील में टाटा सूमों नाले में गिरी एक बच्ची की मोत नो घायल,तीन पुंछ रैफर

विज्ञापन
Accident
पुंछ। जिले की मंडी तहसील के सावजियां क्षेत्र में शनिवार शाम को एक टाटा सूमो हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार एक आठ महीने की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्ची की मां सहित नौ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से तीन को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल भेजा गया है और छह अन्य का मंडी उपजिला अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन

मृतक बच्ची की पहचान अंबिया कोसर पुत्री इम्तियाज अहमद के रूप में हुई है। और, घायलों की में शब्बीर अहमद (32) पुत्र अब्दुल आहद चालक, ताहिरा परवीन (20) पुत्र मोहम्मद इब्राहिम, मुस्कान शब्बीर (14) पुत्री शब्बीर अहमद, सज्जाद अहमद (12) पुत्र मोहम्मद शफी, रजिया बेगम (25) पत्नी इम्तियाज अहमद, मोहम्मद शफी (38) पुत्र अब्दुल गफार, मोहम्मद अकिब (12) पुत्र शब्बीर अहमद, मिसबा शब्बीर (5) पुत्री शब्बीर अहमद और इम्तियाज अहमद (30) पुत्र मोहम्मद अशरफ सभी निवासी सावजियां शामिल हैं। इन घायलों में से मिसबा शब्बीर, सज्जाद अहमद और रजिया बेगम का राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में उपचार जारी है। और, अन्य सभी उपजिला अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब पांच बजे सावजियां से मंडी के लिए निकली टाटा सुमो (जेके02 ओ 1646) परयान मोहल्ला क्षेत्र में चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सुंदरी नाले में जा गिरी। इस हादसे का पता चलते ही आस पास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को उपजिला अस्पताल मंडी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने अंबिया कोसर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed