{"_id":"6057a34e8ebc3e590f3ced1f","slug":"a-rally-was-organized-in-poonch-to-save-water-poonch-news-jmu231833396","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ में रैली निकालकर दिया पानी बचाने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ में रैली निकालकर दिया पानी बचाने का संदेश
विज्ञापन
पुंछ। जल शक्ति विभाग और जिला प्रशासन ने जल जीवन जागरूकता सप्ताह के तहत कार्यक्रम करवाया। इसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया।
जिला विकास आयुक्त कार्यालय पर जल शक्ति विभाग ने छात्रों को पानी की बर्बादी रोकने के तरीके बताए। इसके बाद रैली का आयोजन किया गया। इसमें सभी स्कूलों के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। रैली की अध्यक्षता जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राजेंद्र शर्मा ने जबकि जिला विकास आयुक्त इंन्द्रजीत मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। आयुक्त कार्यालय से शुरू हुई रैली में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने जल संरक्षण और पानी के सही प्रयोग करने की जानकारी देने वाले बैनर थामे हुए थे। पानी बचाओ-जीवन बचाओ, जल ही जीवन है जैसे नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक करते हुए चल रहे थे।
रैली नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में पहुंची। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कुलवीर सिंह अंजान एवं साथियों ने लोक भाषा में जल संरक्षण पर बनाए गए गीत प्रस्तुत किए। स्कूली बच्चों ने लघु नाटक के माध्यम से पानी बचाने की सीख दी।