{"_id":"59164c0a4f1c1b231f854392","slug":"police-released-posters-of-terrorists-who-killed-fayaz","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेफ्टिनेंट उमर फैयाज के हत्यारों के पोस्टर जारी, ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेफ्टिनेंट उमर फैयाज के हत्यारों के पोस्टर जारी,
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 13 May 2017 05:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में पुलिस ने लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की हत्या में शामिल तीन आतंकियों की पहचान कर ली है। तीनों आतंकियों के पोस्टर जारी कर शोपियां के सभी इलाकों में चस्पा किए गए हैं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तीन स्थानीय आतंकियों के पोस्टर जारी किये हैं। इनमें इशफाक अहमद ठाकोर, गयास-उल-इस्लाम दोनों निवासी पद्दरपोरा और अब्बास अहमद भट्ट निवासी मंत्रीबुहा शामिल हैं। तीनों आतंकी पहले भी कई आतंकी गतिविधियों में लिप्त रह चुके हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि तीनों आतंकियों को पकड़वाने वाले को इनाम दिया जाएगा, साथ ही उसकी पहचान भी गुप्त रखी जाएगी। वहीं, आतंकियों की धरपकड़ के लिए सुरक्षा बलों द्वारा कई इलाकों में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। आईजी एसजेएम गिलानी ने बुधवार को लेफ्टिनेंट की हत्या में हिजबुल मॉड्यूल के शामिल होने की बात कही थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मंगलवार रात को आतंकियों ने सेना के लेफ्टिनेंट उमर फैयाज को अगवा कर लिया था। इसके बाद उनका गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ था। आतंकियों के पोस्टर जारी करने के अलावा सेना ने अब छुट्टियों से जुड़ी गाइड लाइंस को सख्ती से लागू करवाने का एलान किया है।